जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिजन हेतु 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि हुई स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैै। जिसमें  पानी में डुबने से सन्ना तहसील के ग्राम सुलेसा निवासी  स्व. कहरू पिता तुलूंग की मृत्यु 23 अपै्रल 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती मंगली हेतु 4 लाख, बगीचा तहसील के ग्राम बुटंगा निवासी स्व. रामेश्वर पिता श्री नैहर साय की मृत्यु 21 सितम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री नैहर साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सर्पदंश से सन्ना तहसील के ग्राम लरंगा निवासी स्व. देवनाथ पिता मघनु की मृत्यु 06 नवम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री मघनु राम हेु 4 लाख एवं पत्थलगांव तहसील के ग्राम पंगसुवा निवासी  स्व. लघुराम नाग की मृत्यु 19 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक  की पत्नी श्रीमती बसंती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!