एसडीएम ने सीएससी केंद्र कुनकुरी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर

कुनकुरी : एसडीएम श्रीमती श्यामा पटेल ने आज कुनकुरी के सीएससी केंद्र का  निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र में सभी डॉक्टर उपस्थित पाए गए।

एसडीएम श्रीमती पटेल ने सीएससी केंद्र में भर्ती मरीजों के सभी वार्डो का अवलोकन किया। इस दौरान केंद्र में बेडशीट कलर कोड के हिसाब से लगाया गया था।  सफाई व्यवस्था भी सही पाई गई  साथ ही टीकाकरण की व्यवस्था  ठीक पाई गई। उन्होंने मरीजों से भोजन व्यवस्था के संबंध में चर्चा किया। मरीज ने बताया कि भोजन गुणवत्तायुक्त मिल रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!