भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय !

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर

रायपुर : शुक्रवार की सायं को छत्तीसगढ़ सरकार में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने भूतपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास स्थान पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा को मिले नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए डेढ़ दशक के भाजपा के शासनकाल के अनुभव साझा किया, इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Related posts