भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंचकर ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – राजनांदगांव

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव से विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव पहुंच कर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और राजनांदगांव की जनता का आभार जताया।

पूर्व सीएम आभार कार्यक्रम और आभार रैली में सम्मिलित हुए, इस दौरान उन्होंने भाजपा की इस जीत के पीछे का कारण जनता का भाजपा पर विश्वास तथा संकल्प-पत्र (मोदी की गारंटी) को लेकर सभी का उत्साह और पिछले 5 साल की कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के प्रति जनता का आक्रोशित होना बताया।

साथ ही उन्होंने राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में भाजपा की हुई ऐतिहासिक विजय के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए राजनांदगांव के विकास हेतु सभी को आश्वस्त किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!