चरणदास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर भाजपा के केदार कश्यप ने कहा – कांग्रेस पार्टी में भूपेश का भरोसा समाप्त.

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को भूपेश बघेल पर अब भरोसा नहीं रहा, जो उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। कांग्रेस सरकार में वनमेन शो का काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस पार्टी किनारा करने लगी है, जिसका ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। 15 वर्षों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस पार्टी को 2018 में जनता ने जो जनादेश दिया था, उस जनादेश का कांग्रेस पार्टी ने जरा भी सम्मान नहीं किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इन 5 वर्षों में भ्रष्टाचार के नए नए कीर्तिमान बनाए थे। ‘भूपेश है तो भरोसा है’ का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी में अब भूपेश बघेल पर जरा भी भरोसा नहीं है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही अपनी अंदरूनी कलह से जूझती रही। उनके सरकार के मंत्री ही भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं करते थे, कांग्रेस पार्टी जान गई थी कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, भ्रष्टाचार एवं लूट चारों तरफ हुई है, जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल पर जरा भी भरोसा नहीं जताया। परिणाम स्वरूप कांग्रेस के आला कमान ने भूपेश बघेल को दरकिनार करते हुए अपने वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!