ढाबा/सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने का साधन उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर नौ आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : जिला पुलिस द्वारा ढाबा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने एवं पीलाने के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत थाना नवागढ़ में 02 आरोपी के विरूद्ध, थाना चाम्पा में 03 आरोपियों के विरुद्ध, थाना सारागांव में 01 आरोपी के विरूद्ध, थाना जांजगीर में 03 आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है।

इस प्रकरण की कार्यवाही में एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार, एसडीओपी जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी,  निरीक्षक मनीष परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, निरीक्षक उमेश वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक कमलेश सेण्डे थाना प्रभारी नवागढ, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान थाना प्रभारी सारागांव का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts