नाबालिग बालिका का अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार, सायबर सेल व थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चाम्पा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.02.2022 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसकी नाबालिग लडकी को कोई अज्ञात ब्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 99/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान अपहृता बालिका को पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी की सायबर सेल की मदद से आरोपी विपिन कुमार निवासी सोनपुर बिहार के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया है, पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया कथनानुसार प्रकरण मे धारा 363, 366क, 376, 376(2)(N) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है।

विवेचना दौरान आरोपी विपिन कुमार उम्र 24 वर्ष साकिन पहाडीचक थाना सोनपुर (बिहार) को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.12.23 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, सउनि अरूण सिंह,  महिला प्रधान आर. अनिता पाटले, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, बृजपाल बर्मन का एवम सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts