संबलपुरी जंगल के अंदर चले रहे जुआ फड़ पर चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्रवाई, सात जुआरी हुए गिरफ्तार…..!

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : अवैध शराब और जुआ-सट्टा पर कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर कल दिनांक 20 दिसंबर 2023 के रात्रि ग्राम संबलपुरी जंगल के अंदर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही किया गया, जहां दो जुआ फड़ से 7 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा।

एक जुआ फड़ पर 4 आरोपी – (1) बद्रिका प्रसाद निषाद पिता तिहारू राम उम्र 35 वर्ष निवासी किरारी थाना डभरा जिला सक्ती हाल मुकाम TV टावर थाना चक्रधरनगर रायगढ (2) संतोष देवांगन पिता नेहरू देवांगन उम्र 35 वर्ष (3) वासुदेव प्रधान पिता कच्ची राम प्रधान उम्र 61 वर्ष (4) दुखलाल पटेल पिता दयासागर पटेल उम्र 50 वर्ष सभी निवासी टारपाली थाना चक्रधरनगर रायगढ़ पकड़े गये। दूसरे जुआ फड़ से 3 आरोपी – (1) भरत भोय पिता घुटरू भोय उम्र 26 वर्ष निवासी कोतरलिया थाना चक्रधरनगर, (2) योगेश्वर देवागन पिता नेहरू देवांगन उम्र 33 वर्ष, (3) प्रभाकर सेठ पिता सिबोराम सेठ उम्र 52 वर्ष दोनों निवासी टारपाली थाना चक्रधरनगर रायगढ़ को पकड़ा गया।

पकड़े गये जुआरियों और उनके फड़ से जुआ की रकम कुल ₹13,800/- और जुआ सामग्री 52 पत्ते ताश, प्लास्टिक बोरी, मोमबत्ती को जप्त किया गया है। जुआरियों पर थाना चक्रधरनगर में धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के हमराह प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक शशिकांत चौहान, आरक्षक आदिकन्द प्रधान, आरक्षक निकेतन पटेल और आरक्षक नरेंद्र भारद्वाज सम्मिलित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!