स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की मूर्ति का अनावरण जशपुर में करेंगे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

12 जनवरी को होगा प्रतिमा अनावरण पर समारोह, तैयारी में जुटे भाजपा नेता व कार्यकर्त्ता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, लोगों के दिलों में राज करने वाले घर वापसी कार्यक्रम के महानायक और जन जन के नेता स्व.कुमार दिलीप सिंह जुदेव की मूर्ति का अनावरण 12 जनवरी को किया जाना सुनिश्चित किया गया है, उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी मो.फैजान सरवर खान ने बताया कि अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा सहित प्रशासन ने भी कमर कस लिया है, इस संबंध में पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अधिकारी बसंत बनकर के साथ मौके का निरीक्षण करने पहुंचे,जहाँ कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर तमाम इंतजाम किये जाने निर्देशित किया गया।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्र साय, जिला महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, रूपेश सोनी, सुनील सोनी, देवधन नायक, दीपक चौहान, विजय सहाय सहित प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।

Related posts