जशपुर : जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी स्व. गुजंन राम का आकाशीय बिजली गाज से 26 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी दीनो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम छिछली (र) निवासी स्व. सतीश का आकाशीय बिजली गाज से 29 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के निकटतम वैध वारिस रामनाथ रामे हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!