जशपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों का लेखा समाधान हेतु बैठक 29 दिसम्बर को, सभी रिटर्निंग ऑफिसर एवं अभ्यर्थी बैठक में रहेंगे उपस्थित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार परिणाम घोषणा के 26वें दिन अभ्यर्थियों को अपने निर्वाचन व्यय की न्युनोक्ता राशि यदि कोई है, का लेखा समाधान हेतु एक अवसर दिया जना है। जिससे वे लेखा का समाधान कर सके। इस हेतु कलेक्टर जशपुर के सभाकक्ष में 29 दिसम्बर को 12.00 बजे से लेखा समाधान बैठक आयोजित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लेखा समाधान हेतु तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के रिटर्निंग ऑफिसर को अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्व अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि व समयावधि में उपस्थित होने हेतु सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts