जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखी लोक संस्कृति की झलक, सभी सातों विकासखण्ड के 750 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जगदलपुर, जिला स्तरीय युवा उत्सव में बस्तरिया लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। आज कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय के औडिटोरियम में जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का  शुभारंभ महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने किया। इस अवसर पर पद्मश्री धर्मपाल सैनी, कलेक्टर रजत बंसल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एमआईसी सदस्य यशवर्द्धन राव उपस्थित थे।

युवा उत्सव में जिले के सभी सातों विकासखण्ड के 750 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोक नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, चित्रकला, निबंध, प्रश्नोत्तरी, गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, राॅकलैण्ड, कबड्डी, खो-खो, एकांकी, नाटक, पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फैंसी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं मंे 15 से 40 वर्ष के किशोर-किशोरियां और युवक-युवतियां शामिल हुईं।

Related posts