जशपुर : कोरवा बाहुल्य जामटोली में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर की गई व्यवस्था

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर  फरसाबहार विकासखंड के जामटोली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री की पहल पर नववर्ष के पहले दिन सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़ा बांटने के लिए जामटोली पहुंचे थे। जामटोली कोरवा बाहुल्य गांव हैं। ग्रामीणों से मुलाकात और चर्चा के दौरान गांव में चर्म संबंधी रोग की बात सामने आई थी। समाज सेवकों ने इसकी जानकारी बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास को दी थी। सीएम निवास ने कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सहयोग से चिकित्सा शिविर के आयोजन की व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सम्हालने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए प्राथमिकता से पहल की है। उन्होनें एंबुलेंस सेवा में सुधार और प्रदेश के सभी अस्पतालों में जेनरीक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों और बीमारों को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार पहल किया जा रहा है।

Related posts