जशपुर : जनहानि के चार मामले में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 04 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6.4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील के ग्राम बांसबहार निवासी देवेन्द्र का तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री नागेश्वर, ग्राम पतरापाली निवासी महित चौहान का सांप काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मृतक के पत्नी बुधियारो बाई, ग्राम डांड़पानी निवास प्लादियुस लकड़ा का तालाब के पानी में डुबने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी ज्योति लकड़ा एवं ग्राम फरसाजुडवाईन निवासी पनारी बाई की कुआं के पानी में डुबने से मृत्यु होने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री लक्ष्मण राम हेतु 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृति की गई है।

Related posts