पत्थलगांव से कुनकुरी तक एनएच 43 फोर लेन सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूर्ण, सुगम होगा आवागमन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में आवागमन करने वाले आमनागरिको कि समस्याएं शीघ्र ही दूर होंगी। सड़क पर उन्हें हिचगोले खाते नहीं गुजरना पड़ेगा और न ही कही आने जाने में अपना कीमती समय बर्बाद करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के पश्चात पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच सड़कों के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। सड़क निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी को भी इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के पश्चात कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल द्वारा भी सड़क के कार्यों का निरीक्षण कर हर दिन के कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

पत्थलगांव और अन्य स्थानों में आने-जाने के लिए महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे-43 सड़क निर्माण कार्य की गति को अब बढ़ा दिया गया है। एनएच43 के कार्यपालन  अभियंता ने बताया कि एनएच 43 जशपुर जिले अंतर्गत दो सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। अंबिकापुर पत्थलगांव सड़क निर्माण कार्य में बीटीआई चौक से प्रकाश स्कूल इंदिरा चौक तरफ एक लेन  फोर लेन का कार्य कंक्रीटीकरण सड़क कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 20 दिन के बाद खोल दिया जाएगा एवं दूसरी तरफ कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और पत्थलगांव शहरी क्षेत्र में फोर लेन सड़क  सड़क निर्माण होने से यातायात सुगम हो जाएगा।

एनएच 43 के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पत्थलगांव से कुनकुरी सड़क मार्ग निर्माण कार्य में पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। पत्थलगांव के शहरी क्षेत्र अंतर्गत पूरन तालाब से लेकर कॉलेज तक एक लेन फोर लेन सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेलाघाट पर निर्माण कार्य किया जा रहा है वर्तमान में बंदरचुआ से कुनकुरी की तरफ एक लेन कंक्रीटीकरण सड़क कार्य इस सप्ताह में प्रारंभ कर दिया जाएगा। एनएच 43 के अधिकारी ने बताया कि पत्थलगांव से कुनकुरी सड़क फोर निर्माण अंतर्गत लगभग 30 किलोमीटर दो लेन सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

Related posts