एनएच 43 में हो रहा सड़क निर्माण कार्य : झंडा घाट एवं बेला घाट भाग में तेजी से चल रहा चौड़ीकरण कार्य

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पत्थलगांव शहरी भाग में फोर लेन भाग में निर्माण कार्य प्रगतिरत है। कृषि मंडी से कदमघाट में अर्थवर्क कार्य प्रगति में है। पूरण तालाब से ठाकुर शोभा  सिंह शासकीय महाविद्यालय  तक पी क्यू सी के कार्य प्रगति में है।

झंडा घाट एव बेलाघाट  भाग में चौड़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। ईब नदी, घुघरी नाला में हाई तकनीक से  प्री  स्ट्रेस गर्डर बनाए जा रहे है।मैनी नदी में गर्डर निर्माण कार्य पूर्ण कर चुके हैं। दोनों ओर एबटमेंट  के कार्य पूर्ण हो चुके है। पियर निर्माण कार्य प्रगति पर है। अंतिम चरण पश्चात गर्डर लॉन्च किए  जाएंगे। बंदरचूआ में पी क्यू सी कार्य निरंतर जारी है। कुल सीसी रोड 62.475 किलोमीटर में से 32.096 किलोमीटर कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।

Related posts