कांग्रेस ने 3 वर्षो में किया छतीसगढ़ को 10 वर्ष पीछे : भाजपा

Advertisements
Advertisements

कांग्रेस राज में 3 वर्षो में हुआ विनाश, विकास से इन्हें परहेज है : विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार को तीन वर्षों में विफल सरकार और जनता को छलने और ठगने वाली सरकार बताया हैं। उन्होंने कहा कि 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ का प्रत्येक वर्ग अपने आप को छला और ठगा हुआ महसूस कर रहा हैं। प्रत्येक वर्ग आंदोलन करने सड़क पर उतर रहा हैं धरना स्थल पर जगह नहीं हैं, यह सब सरकार के तीन वर्ष की विफलता का प्रमाण हैं। युवाओं को भत्ता नहीं दिया, शराबबंदी, स्वसहायता समूह का कर्ज माफ नहीं किया उल्टे धोखा दे कर 3 लाख महिलाओं का भविष्य अधर में लटका रहे हैं। किसानों को बारदाने से लेकर धान खरीदी तक छला जा रहा हैं। प्रदेश में माफिया राज चल रहा हैं, रेत माफिया, शराब माफिया, कोल माफिया, जमीन माफिया का राज चल रहा हैं। कांग्रेस के नेता इनके मंत्री तक जमीन कब्जा करने में लगे हैं। अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ की पहचान अपराध गढ़ के रूप में होने लगी हैं। अराजकता का वातावरण हैं, छत्तीसगढ़ को गढ़ने का वादा करने वालों ने छत्तीसगढ़ को डुबोने का काम किया हैं।

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष श्री साय ने कहा कि जनता को उनका हक देने की बजाय ये सरकार जनता का सब कुछ लूट रही है।

8 लाख परिवारों के 40 लाख लोगों से इस सरकार ने मकान छीन लिया।

हज़ारो महिलाओ से रोजगार छीन लिया।

सेकड़ो स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

कॉन्ग्रेस ने महज 3 वर्षो में प्रदेश को कंगाल कर दिया है 51 हज़ार करोड़ का कर्जा लेने के बाद भी लोगो को उनका हक नही मिला।जनता पूछने लगी है इतना कर्ज लेने के बाद पैसा कहा गया।

सरकार पूरी तरह से अपने वादों से मुकर गयी है चुनाव के वक़्त किये 36 प्रमुख वादों में 24 में सरकार ने काम ही शुरू नही किया जबकि वादा था कि 10 दिन में सब कर देंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!