समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निगरानी टीम बनाई गई है। जिससे स्वास्थ्य केंद्रों बेहतर स्वस्थ वातावरण मिल सके।
इसी कड़ी में जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रो में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कलर कोड के आधार पर प्रत्येक वार्ड में चादर बदलकर बिछाई जाती है। इसका सतत मॉनिटरिंग स्वास्थ विभाग जशपुर द्वारा नियमित किया जाता है। जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में स्वच्छता एवं साफ सफाई के साथ चिकित्सा उपचार किया जा सके।
