छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे दिल्ली : उपराष्ट्रपति और गृह मंत्री से की मुलाक़ात.

समदर्शी न्यूज़ डेस्क.

समदर्शी न्यूज़ – नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उन्हें छत्तीसगढ़ विधान-सभा के प्रबोधन कार्यक्रम में आमंत्रित किया, जिसके लिए सभी की सहमति मिल गई है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 20 जनवरी जबकि गृह मंत्री अमित शाह 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे और विधान-सभा के प्रबोधन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Related posts