शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासकीय पॉलिटेक्निक जशपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। संस्था में  प्रधानमंत्री जी के भाषण का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर संस्था के प्रथम वर्ष के छात्र युजिन टोप्पो द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके विचारों का वाचन किया गया। संस्था के मैकेनिकल ब्रांच की व्याख्याता सुश्री प्रणिता सोरेंग के द्वारा

नारी सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने प्रथम महिला शिक्षिका डॉ सावित्रीबाई फुले के जीवन का उदाहरण दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री जी एस बेदी जी के द्वारा एनएसएस के स्वयंसेवकों को एनएसएस बैजए कैप एवं पुस्तिका का वितरण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉ जी एस बेदी, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी श्री लखन यादव, संस्था के अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts