तलवार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार की गई जप्त !

समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चिंगराज पारा गुरुघासी दास मंदिर के पास एक धारदार तलवार रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है।

जिसकी सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर हमराह स्टाफ़ रवाना होकर मौक़े पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम दुर्गेश सूर्यवंशी निवासी चिंगराजपारा बताया, जिसके कब्जे से एक धारदार तलवार को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया।

Related posts