जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 03 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।  जिसमें सर्पदंश से मनोरा तहसील के ग्राम कुचीकोना बहेरना निवासी स्व. रामसाय की मृत्यु 31 जुलाई 2021 हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री राजेन्द्र राम हेतु 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम खोंगा निवासी स्व. अर्जुन राम की मृत्यु 27 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के पिता श्री बंधनू राम हेतु 4 लाख एवं ग्राम खरसोता निवासी स्व. जगजीवन राम की मृत्यु 17 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती अमरमनी बाई हेतु 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!