घर के अंदर घुसकर महिला को अकेली पाकर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में !

समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 11 जनवरी 2024 को शाम करीब 4:30 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ अकेली अपने घर में सो रही थी, उसी समय आरोपी गगन कुम्भकार जबरन प्रार्थिया के घर के अंदर घुसकर प्रार्थिया को बेईज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा, पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया, जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 30/2024 धारा 454, 354, 354 (क), 354 (ख) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी गगन कुमार कुम्भकार उम्र 31 वर्ष साकिन मनका दाई मंदिर के पास अकलतरा थाना अकलतरा को उसके सकुनत से हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया गया, तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 13 जनवरी 2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

इस प्रकरण कार्यवाही मेनिरीक्षक टी.एस.पटटावी, सहायक निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे, आरक्षक विवेक ठाकुर, आरक्षक बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा है

Related posts