सड़क दुर्घटना में घायल अंकित को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मिली थी सहायता, व्ही वाई अस्पताल रायपुर में नि:शुल्क इलाज के बाद लौटे घर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अंकित राम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्कचिकित्सा की सुविधा मिली। नीजि चिकित्सालय में उपचार के बाद,अंकीत अपने घर वापस लौट आया है। उसके जल्द ही स्वस्थ्य हो जाने की आशा है। दरअसल,जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लाक के लोधमा निवासी अंकित पिता जागेश्वर राम कक्षा 10 वीं का छात्र है। बीते 24 नवंबर को अंकीत एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था। स्वजनों के अनुसार,कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलियाटोली के पास,अज्ञात भारी वाहन ने अंकीत की बाइक को ठोकर मार कर,उसके पैरों को कुचल दिया था।इस दुर्घटना अंकित के दोनों पैंरों में गंभीर चोट आई थी।

चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया था कि अंकीत का दाहिने पैर की हड्डी 8 स्थानों पर फ्रेक्चर हो गई थी और बाया पैर की हड्डी टूट कर दो टुकड़े हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद,चोट को गंभीर बताते हुए,चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी थी। लेकिन,सीमित आर्थिक संसाधन होने के कारण,अंकित का परिवार,संकट में फंस गया। इस पर अंकीत के पिता जागेश्वर राम ने बेटे के उपचार में सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध किया था।

उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर डॉ रवि मित्तल को अंकीत के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। निर्देश पर,कलेक्टर डॉ मित्तल ने 108 संजीवनी एंबुलेंस से इलाज के लिए रायपुर के एक नीजि व्ही वाई अस्पताल में भेजा था। यहां,पूरी तरह से निश्शुल्क उपचार के बाद,अंकीत,अपने घर वापस आ गया है। अंकीत का एक पैर स्वस्थ हो चुका है। दूसरा पैर भी तेजी से ठीक हो रहा है। बेटे की इलाज की व्यवस्था करने के लिए,छात्र अंकीत और उनके पिता जागेश्वर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!