सड़क सुरक्षा जागरूकता : जशपुर तहसील परिसार में 19 जनवरी को लर्निंग लाइसेंस शिविर का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता लाने के प्रयास से 19 जनवरी 2024 शुक्रवार को तहसील परिसार जशपुर में लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला परिवाहन अधिकारी ने समस्त आवेदकों से अपील की है कि लर्निंग लाइसेंस के लिए किसी भी लोक सेवा केन्द्र और च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या परिवहन विभाग की वेबसाइट  parivahan.gov.in  से स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं 19 जनवरी 2024 का स्लॉट (अपॉइंटमेंट) लेकर जशपुर में उक्त तिथि को आवेदन के साथ उपस्थित होकर इस शिविर का लाभ ले सकते हैं।

Related posts