अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में, कब्जे से 15 हजार कीमत का डेढ़ किलो अवैध गांजा जप्त

समदर्शी न्यूज़, बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब / गांजा बिकी करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है।

इसी तारतम्य मे मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ गाजा बिकी करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये स्कूल के पास मेन रोड मोपका में खड़ा है, उक्त सूचना से अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकडा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम महेन्द्र वर्मा निवासी मोपका का बताया जिसका तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी के भीतर मादक पदार्थ गांजा करीब 1.500 कि.ग्रा. किमती 15000/- रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Related posts