अवैध धान परिवहन पर जांच नाका में की जा रही लगातार कार्यवाही, 306 क्विंटल धान जब्त

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जगदलपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी बकावंड द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर नियंत्रण हेतु जांच नाका के माध्यम से  लगातार कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नन्द कुमार चौबे ने बताया कि अवैध धान परिवहन पर जांच दल द्वारा अब तक 9 लोगों पर कार्यवाही कर 306 क्विंटल से अधिक धान की जब्ती की गई है। उन्होंने बताया कि परिवहन करते वाहनों को मंडी अधिनियम के चार वाहनों को जप्त भी किया गया है। इसके अलावा शुक्रवार की रात जांच दल ने ओडिशा राज्य की तरफ आ रही तीन गाड़ियों में 160 बोरी अवैध धान को जप्त कर करपावंड थाना को सुपुर्द किया गया।

ज्ञात हो कि धान उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर सीमावर्ती धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय करने की आशंका रहती है। अतः शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाको में अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने हेतु जांच नाका और निगरानी दल बनाया गया है जिन्हें अवैध रुप से बगैर दस्तावेज के धान के परिवहन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!