अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही : ग्राम कोलाईबहार में नौ लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी किया गया गिरफ्तार…. आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही. 

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2024 को ग्राम कोलाईबहार जामगांव में एक व्यक्ति को उसके घर के बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया है।

प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को कल शाम मुखबीर से सूचना मिली थी कि कोलाईबहार जामगांव में एक व्यक्ति अपने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा देहात भ्रमण पर रवाना हुये अपने स्टॉफ को तस्दीक कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा कोलाईबहार जामगांव में पतासाजी कर एक व्यक्ति को बाड़ी में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। जिसने अपना नाम अजम्बर चौहान पिता सुद्रौव चौहान उम्र 37 वर्ष साकिन कोलाईबहार जामगांव थाना चक्रधरनगर रायगढ़ का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से पांच-पांच लीटर वाले दो प्लास्टिक डिब्बा में करीब 9 लीटर महुआ शराब कीमती 900/- रूपये का मिला। जिसे जप्त कर आरोपी अजम्बर चौहान के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां आरोपी को जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है। शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक अभय यादव, आरक्षक चन्द्र कुमार बंजारे और महिला आरक्षक एलीसा टोप्पो सम्मिलित थे।

Related posts