जशपुर : जनहानि के पांच प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 05 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम राईकोना निवासी स्व. रजनी बाई का कुआं के पानी में डूबने से 18 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति कुवंर राम, हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार डीपाटोली जुरगूम निासी शंकर सिंह का कुआँ के पानी में डूबने से 19 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्रवण सिंह, ग्राम किनकेल निवासी लालदेव राम का नाला के पानी में डुबने से 30 सितंबर 2023 को मृत्यु होने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सुमित्रा बाई, ग्राम बांकीटोली निवासी मिठू राम की तालाब के पानी में डूबने से 01 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी ममता सिंह एवं ग्राम ठुठीअम्बा निवासी रूपधर सिंह का सर्पदंश से 18 मई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस पुत्र सत्यनारायण सिंह एवं पुत्री कमलावती बाई हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
error: Content is protected !!