जिला अस्पताल जशपुर में सी. टी. स्कैन मशीन की सेवाएं प्रारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला चिकित्सालय जशपुर में मंगलवार 23 जनवरी से सी.टी. स्कैन की सेवाऐं भर्ती मरीजों व ओ.पी.डी. मरीजों हेतु प्रारंभ कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना,आयुष्मान भारत योजना मद में स्वीकृत सी.टी. स्कैन 32स्लाईस की स्थापना की गई है स जिला मुख्यालय में सी.टी. स्कैन की सुविधा उपलब्ध होने से जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य जिला या बाहर जाना नही पड़ेगा।

Advertisements
error: Content is protected !!