कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में ध्वजारोहण किया एवं सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर.पी.चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.पी.अंचला, सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्रणा सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता प्रस्तुत किए।

कलेक्टर डॉ मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवक के रूप में अपने परिवार के साथ-साथ देश व समाज की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होता है और सभी अधिकारी-कर्मचारी आमजनों का सतत सहयोग करते हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों  टीम भावना से साथ एक दूसरे साथ मिल कर कार्य करें, ताकि जिले सहित राज्य का नाम देश में गौरवान्वित हो सके।

Related posts