जशपुर : जनहानि के पांच मामले में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 05 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

जिसके अंतर्गत फरसाबहार विकासखंड के ग्राम टिकलीपारा निवासी स्व. राजू मुण्डा का सर्पदंश से 06 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी सरिता मुण्डा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार ग्राम तेलाईन निवासी सोनी बाई का सर्पदंश से 01 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता केलो साय, ग्राम अम्बाकछार निवासी बलसाय पैंकरा को आकाशीय बिजली गाज गिरने से 29 जुलाई 2023 को मृत्यु होने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की दूसरी पत्नी सुशीला बाई, ग्राम तुमला तोलंगजोर निवासी सुरोती बाई की सर्पदंश से 27 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति कियो मांझी एवं ग्राम जामटोली निवासी चन्द्रो बाई का सर्पदंश से 25 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस पुत्री फुलकुंवेर, जानकारी एवं पुत्र प्रदीप हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!