स्व.हरिहर वैष्णव को बस्तर साहित्य सम्मान से किया गया विभूषित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर,

लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय में आयोजित तीन दिवसीय बस्तर साहित्य महोत्सव में क्षेत्र के मूर्धन्य साहित्यकार स्व श्री हरिहर वैष्णव को बस्तर साहित्य सम्मान 2021 से विभूषित किया गया। स्व० वैष्णव के लिए उनके भाई श्री खेम वैष्णव ने यह सम्मान प्राप्त किया। सम्मान स्वरूप उन्हें शाल, श्रीफल एवं ग्यारह हजार रुपये तथा सम्मान पत्र दिया गया। इस अवसर पर श्री विक्रम सोनी का काव्य संग्रह प्रतीक्षा तथा लोक नाट्य पर आधारित पुस्तक ना ना ना ना नारे ना ना ना ना नारे का विमोचन किया गया। बस्तर साहित्य महोत्सव के तहत आयोजित कवि सम्मेलन में सर्वश्री विपिन बिहारी दास, अवध किशोर शर्मा, सनत कुमार जैन, सुभाष पांडेय, नरेंद्र पाढ़ी, शशांक शेंडे, कृष्ण शरण पटेल, भरत गंगादित्य, नरेंद्र यादव, मनोज उपाध्याय, अनिल शुक्ला, एसके मिश्रा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, एनके यादव, राजकुमार जायसवाल, महेश तनेरी, विकास पांडेय, एसके त्रिपाठी, श्रीमती सुषमा झा, मधु तिवारी, मोहिनी ठाकुर, पूर्णिमा सरोज, रानू नाग, प्रेमा पाठक, खुदैजा खान, सुश्री उर्मिला आचार्य, कुमारी जाह्नवि नाग, सुश्री चमेली कुर्रे, ज्योति यादव, दुलेश्वरी मांझी, सुषमा यादव ने काव्यपाठ किया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!