जशपुर जिले में धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदानों की है व्यवस्था- कलेक्टर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जा रहा है। जिला विपणन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 17 दिसम्बर 2021 तक 6205 किसानों से 32006.52 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उक्त खरीदी के लिए 8 लाख बारदाने समितियों द्वारा उपयोग किया गया है। जशपुर जिले में धान खरीदी हेतु लक्ष्य अनुसार 33 लाख 50 हजार बारदाने की आवश्यकता है। आगामी  खरीदी के लिए लगभग 25 लाख 50 हजार बारदानें की आवश्यकता होगी। जिसमें से वर्तमान में जिले में 14 लाख 42 हजार नए जूट, पीडीएस, मिलर पुराने बारदाने उपलब्ध है एवं लगभग 12 लाख एचडीपीई नए बारदाने की आपूर्ति खरीदी हेतु शासन के द्वारा होनी है। अतः जशपुर जिले के आगामी धान खरीदी हेतु बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है एवं किसानों को बारदानों  की कमी के कारण धान विक्रय करने में समस्या उत्पन्न नहीं होगी। धान उपार्जन कार्य में कार्यरत समितियां अपने व्यवस्था अनुसार बारदाने खरीदी हेतु उपलब्ध करा सकते है एवं धान भरने लायक जूट बारदाने मिलर एवं किसान से भी प्राप्त कर सकते है।शासन द्वारा इस वर्ष किसान बारदानों की कीमत 25 रूपए की गई है जो कि गत वर्ष मात्र 15 रूपए थी। इसलिए इच्छुक किसान अपने बारदाने में भी धान बेच सकते है एवं अपने बारदानों का उचित कीमत प्राप्त कर सकते है। धान विक्रय हेतु किसानों काके अनिवार्यतः बारदाना लाने की बाध्यता नही है। वर्तमान में खरीदे गए धान का उठाव भी तीव्र गति से चल रहा है। लगभग 60 प्रतिशत उठाव मिलर द्वारा किया जा चुका है एवं 21 प्रतिशत चावल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा किया जा चुका है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!