फरसाबहार एसडीएम ने तपकरा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : फरसाबहार एसडीएम प्रदीप राठिया ने धान खरीदी केंद्र में बोगस धान खरीदी की टेलीफोनिक  शिकायत  पर तपकरा खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया । आज धान खरीद केंद्र में  27 किसानों का टोकन कटा था जिसमे एक किसान का 300 क्विंटल का टोकन था । 27 किसानों में से केवल 05 किसानों द्वारा  441 बोरी धान लाया गया था । फड़ प्रभारी द्वारा बताया गया की  बोरी को थप्पी  कर दिए है। धान तौलक पर्ची, धन खरीदी रजिस्टर, धान आवक रजिस्टर का मिलान किया। व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार सुशील सेन की उपस्थित थे।

Related posts