सट्टा पट्टी खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समदर्शी न्यूज़, जांजगीर-चाम्पा : दिनांक 02/02/2024 को थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की संजय सिंह द्वारा स्टेशन चौक अकलतरा के पास अवैध रूप से रूपये पैसे का दांव लगाकर अंको में कागज पेन से सट्टा पट्टी लिखकर खेला रहा है कि सूचना पर जाकर रेड किया मौके पर आरोपी सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खेलाते मिला जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा पेज, पेन, नगद रकम 1210/ रुपया गवाहों के समक्ष बरामद किया गया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 75/2024 धारा 6 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत्  अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी संजय सिंह उम्र 50 वर्ष साकिन स्टेशन रोड अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03/02/2024 को  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी, सउनि दाउलाल बरेठ, आरक्षक राघवेन्द्र धृतलहरे , दीपक कश्यप, विवेक ठाकुर, बृजपाल बर्मन का योगदान सराहनीय रहा।

Related posts