जशपुर जिले में 33720 पंजीकृत किसानों से कुल 304749.88 मे. टन खरीदी की गई है धान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा निर्धारित समयावधि 1 दिसम्बर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक जिले के 46 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर 33,720 पंजीकृत किसानों से कुल 304749.88 मे. टन धान की खरीदी की गई है। जो विगत वर्ष के 196675.16 मे. टन अधिक है।

जिले में 194477 मे. टन का डी.ओ. जारी किया गया है जिसके विरूद्ध 178577 मे. टन धान का उठाव किया गया है। जिलो के समितियों में शेष धान का शासन द्वारा सभी जिला के लिए रिवाईज लक्ष्य निर्धारण 2-3 दिवस के भीतर किया जायेगा। तत्पश्चात जिले के उपार्जन केन्द्रों में शेष बचे धान का डी. ओ. जारी करने व धान का उठाव शासन द्वारा निर्धारित समय 29 फरवरी 2024 तक पूर्ण की जावेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!