जशपुर : जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखण्ड के ग्राम डुमरटोली निवासी स्व. विराज राम बांध के पानी में डूबने से 27 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता विनोद राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार ग्राम ढेंगनी, निवासी स्व. अगनू राम  का कुआं के पानी में डूबने से 18 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के भाई संपत राम, विसेंनद्र राम, कपिल राम एवं बहन सतपति बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

Related posts