जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया हुई पूर्ण, 09 मतों से निर्वाचित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी शांति भगत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जिला पचांयत जशपुर में 11 बजे निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शांति भगत और आरती सिंह उम्मीदवार थी। मतगणना में शांति भगत 09 मत और आरती सिंह को 04 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार 09 मतों से निर्वाचित शांति भगत जिला पंचायत अध्यक्ष बनी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत के जशपुर विधायक बनने से जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त था। अध्यक्ष के रिक्त पद हेतु आज जिला पंचायत में निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न किया गया।

Related posts