जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन  मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम सरधापाठ निवासी नंदकिशोर यादव का सर्पदंश से 29 सितम्बर 2021 मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती कुन्ती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम मझगांव निवासी रिमजियुस तिग्गा का कुआं के पानी में डूबने 27 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक पत्नी जसिन्ता तिग्गा एवं ग्राम दुर्गापारा निवासी निकेश का नाला के पानी में डूबने से 20 जून 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री विनय कुमार हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!