जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत मानोरा का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत मनोरा एवं ग्राम पंचायत आस्ता के परियोजना कार्यालय महिला बाल विकास तथा ग्राम पंचायत ओरडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन के ऑनलाईन प्रविष्टि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत आस्ता में निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही हितग्राहियों से चर्चा की।

Related posts