जशपुर में सर्पदंश से हुई मौत पर प्रशासन की संवेदना, आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की सहायता

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 03 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पोरतेंगा निवासी खुनाईर बाई का सर्पदंश से 27 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति देवनारायण राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts