जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई आयोजित, जशपुर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की अध्यक्षता में शिशु संरक्षण माह 16 फरवरी से 22 मार्च एवं पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 के सफल संचालन, सुपरविजन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स आज कलेक्टर सभाकक्ष जशपुर में सम्पन्न हुई। अभियान की सफल संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व अन्य विभाग को समन्वय कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में शिशु संरक्षण माह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम 16 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी. सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक एवं आई.एफ.ए. सिरप पिलाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा। शिशु संरक्षण माह कोई अलग कार्यक्रम नहीं है, बल्कि क्षेत्र के संदर्भ में बच्चों में उत्तरजीविता बढ़ाने के लिए आवश्यक अनुकूलतन पैकेज के साथ एकीकृत किया गया कार्यक्रम है।

शिशु संरक्षण माह के दौरान विटामिन ए सिरप निर्धारित आयु 9 माह से से 5 वर्ष के बच्चों को निर्धारित अंतराल में पिलाया जाएगा। आई.एफ.ए. सिरप दिया जाएगा। ड्यू बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों का वजन लिया जाएगा। पोषण आहार के विषय में बच्चों की आयु के अनुरूप आहार की जानकारी दी जाएगी। आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं को हितग्राहियों की पात्रता व पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराया जाएगा। अति गंभीर कुपोषित बच्चे जो एसएएम की श्रेणी में हैं, उन्हें चिन्हित कर पोषण पुर्नवास केंद्रों में आहार की प्रदायगी सहित संक्रमण के उपचार हेतु भर्ती किए जाने जैसे सेवाओं के पैकेज दिये जायेंगे।

शिशु संरक्षण माह में आयोजित सत्र फरवरी में क्रमशः 16, 20, 27, तारीख और मार्च में 1, 5, 12, 15, 19, 22, तारीख को सत्रों का आयोजन होगा। जहां लक्षित 84282 बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया जायेगा तथा बच्चों का वजन भी लिया जायेगा। आयु एवं लंबाई के आधार पर कम वजन के बच्चों को कुपोषित बच्चों की श्रेणी में माना जाएगा और उन्हें जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र में 14 दिनों के लिए भर्ती करके उनके वजन में वृध्दि की जायेगी। पोषण पुनर्वास केन्द्र में बच्चे को भर्ती करने पर मां को कार्य क्षतिपूर्ति का राशि भी दिया जायेगा। जिले में 2641 सत्र आयोजित किये जायेंगे। इनमें पत्थलगांव मे 501, फरसाबहार में 360, कांसाबेल में 240, बगीचा में 630, कुनकुरी में 320, दुलदुला में 131, लोदाम में 270, मनोरा में 184 सत्र आयोजित किया जायेगा जिसमें बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन सिरप पिलाया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस.पैंकरा द्वारा बताया कि विटामिन ए अनुपूरक एवं एनीमिया नियंत्रण से क्रमशः 20-20 प्रतिशत बाल मृत्यु में कमी आयेगी तथा 5 वर्ष के बच्चों में कुपोषण नियंत्रण से 45 प्रतिशत एवं शीघ्र एवं पूर्ण स्तनपान एवं समय पर ऊपरी आहार जारी रखने से 19 प्रतिशत बाल मृत्यु में कमी आयेगी।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जाना है। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। क्रमशः 4 एवं 5 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।

जिले के 1186 बूथों में 1186 टीम बनाया गया है, 4722 कार्यकर्ताओं द्वारा पल्स पोलियो अभियान में कार्य किया जायेगा 321 सुपरवाइजरों द्वारा बूथ एवं गृह भ्रमण की निगरानी की जा जायेगी। ट्रांजिट स्थल, बस स्टैंड, मेला-बाजार एवं संवेदनशील (ईंट भट्ठा, निर्माणाधीन) क्षेत्र के लिए मोबाइल टीम गठित कर माइक्रोप्लान तैयार कर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश कलेक्टर महोदय द्वारा दिये गये। साथ ही समस्त विभाग डिस्ट्रिक टास्क फोर्स में दिये गये निर्देशानुसार पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग, एवं अन्य विभाग आपसी समन्वय कर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये गये। 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। भारत में पोलियो वायरस पुनः प्रवेश न कर सके इसके लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 मार्च 2024 को किया जा रहा है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. ए.डी तिर्की ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान अंतर्गत जिले में 0 से 5 वर्ष के अनुमानित लक्षित बच्चे 110439 जिसमें विकासखंडवार क्रमशः पत्थलगांव 22653, फरसाबहार 14499 कांसाबेल 8759, बगीचा 24613, कुनकुरी 13512, दुलदुला 5365, मनोरा 8412 जषपुर 12626 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!