जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा से जनहानि के 02 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम बम्बा निवासी स्व. भगमनिया की मृत्यु 22 जुलाई 2021 हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री देवकरण हेतु 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मनोरा विकासखण्ड के ग्राम तलोरा निवासी स्व. शाहिल बरवा की मृत्यु 06 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के पिता श्री रंजीत बरवा हेतु 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts