सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जागरूकता अभियान के तहत लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जागरूकता अभियान के तहत आमनागरिको कों सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान मे कुल दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया हैं, शिविर के पहले दिन 30 व्यक्तियों द्वारा लर्निंग लाइसेंस हेतु पीजी कॉलेज स्तिथ ग्राउंड पहुंचकर अपना पंजीयन कराया गया, शिविर मे आमनागरिकों कों यातायात के नियमो एवं उनका पालन करने की समझाईस भी दी जा रही हैं।

लर्निंग लाइसेंस हेतु कल दिनांक 15/02/23 कों भी शिविर आयोजित किया गया हैं, शिविर कल दिनांक कों सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि अधिक से अधिक संख्या मे शिविर मे शामिल होकर आयोजन का लाभ उठाये, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों के सेव एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts