जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें कांसाबेल तहसील अंतर्गत् ग्राम पतरापाली निवासी धनश्याम सिंह का डबरी के पानी में डुबने से 24 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता भीमनारायण सिंह हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बटईकेला निवासी सुरेश साय का सर्पदंश से 03 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता जहर साय एवं ग्राम लपई निवास कमला बाई का तालाब के पानी में डुबने से 26 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस पति जगमोहन राम हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts