विधायक गोमती साय ने विधानसभा में पूछा सवाल, जशपुर जिला अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा हेतु क्या कदम उठाये जा रहे है

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला-जशपुर अंतर्गत बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा एवं थानावार दर्ज प्रकरण और सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाये जा रहे है इस पर गोमती साय ने उठाये सवाल

श्रीमती गोमती साय: क्या उप मुख्यमंत्री (गृह) महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि (क) जिला जशपुर में वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक थानावार कितने अपराध दर्ज हुए? बालिका तस्करी/गुमशुदा के अपराध किन-किन थानों में दर्ज हैं? (ख) बालिका तस्करी/गुमशुदा के कितने प्रकरणों में पुलिस की कार्यवाही से सफलता प्राप्त हुई? (ग) बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा क्या- क्या कदम उठाये जा रहें है?

उप मुख्यमंत्री (गृह) (विजय शर्मा) (क) प्रश्नाधीन अवधि में जिला जशपुर में भादवि के कुल 5780 अपराध दर्ज किये गये हैं। बालिका तस्करी/गुमशुदा के अपराध की थानावार जानकारी संलग्न “प्रपत्र” अनुसार है।। (ख) बालिका तस्करी/गुमशुदा के प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल 312 प्रकरणों में सफलता प्राप्त किया गया है। (ग) बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार सघन गश्त, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल कॉलेज एवं पेरे स्थान जहाँ पर बालिकाओं एवं युवतियों की उपस्थिति प्रमुखता से होती है, उन जगहों पर जाकर उन्हें गुड टर बैड टच, सायबर अपराध, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा कानूनी अधिकार, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में विशेषज्ञ अथवा प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला-जशपुर अंतर्गत उद्योग स्थापना हेतु अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा भुगतान को लेकर उठा सदन मुद्दा

[वाणिज्य एवं उद्योग]

श्रीमती गोमती साय: क्या वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) जिला जशपुर में वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक कितने उद्योगों को स्थापित करने हेतु शासन द्वारा एम.ओ.यू किया गया है? (ख) उनमें से किन-किन उद्यागों द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की गई है? विकासखण्डवार, ग्राम पंचायतवार जानकारी दें? (ग) उद्योगों के द्वारा अधिग्रहीत की गई भूमि में से कितने

लोगों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है तथा किन-किन लोगों का भुगतान लम्बित है? वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री (श्री लखन लाल देवांगन): (क) वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक जशपुर जिले में 01 इकाई के साथ उद्योग स्थापित करने हेतु शासन द्वारा एम.ओ.यू. किया गया है। (ख) जशपुर जिले में भूमि अधिग्रहण की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। (ग) उत्तरांश ‘ख’ के अनुसार, प्रश्न ‘ग’ उपस्थित नहीं होता।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!