विधानसभा प्रश्नकाल में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विधायक गोमती साय ने किये सवाल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण विधार्थियों को हो रहे पढ़ाई में नुकसान  का सामना करना पड़ता है आज भी कई स्कूलों ऐसे है जहां सभी विषयों के लिए अलग अलग शिक्षक नही होने के कारण सिलेबस पूर्ण नही हो पाता विषयवार पढ़ाई नही हो पता है जिसका नुकसान छात्रों को परिक्षा के दौरान उठाना पड़ता है शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई में हो रहे नुकसान को देखते हुए शिक्षक भर्ती के लिए विधायक महोदया गोमती साय ने आज विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री से पूछे सवाल।

श्रीमती गोमती साय: क्या स्कूल शिक्षा मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) छत्तीसगढ़ प्रदेश अंतर्गत प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिक्षकों के कितने पद, किस-किस वर्ग के स्वीकृत हैं? (ख) स्वीकृत पद के विरूद्ध कितने कार्यरत हैं, कितने रिक्त हैं? (ग) रिक्त पदों की पूर्ति कब तक कर दी जावेगी? (घ) शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु सरकार द्वारा क्या-क्या प्रयास किये जा रहें हैं?

स्कूल शिक्षा मंत्री (बृजमोहन अग्रवाल) : (क) एवं (ख) की जानकारी संलग्न “प्रपत्र” अनुसार है। (ग) रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है। (घ) विभाग द्वारा समय-समय पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के माध्यम से समय कालीन प्रशिक्षण आयोजित कर एवं विभिन्न स्तर पर शैक्षिक गुणवत्ता हेतु पर्यवेक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!