सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जागरूकता अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का हुआ समापन

समदर्शी न्यूज़, सरगुजा : सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जागरूकता अभियान के तहत आमनागरिको को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कुल दो दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया था, शिविर के पहले दिन 30 व्यक्तियों द्वारा लर्निंग लाइसेंस हेतु पीजी कॉलेज स्तिथ ग्राउंड पहुंचकर अपना पंजीयन कराया गया, शिविर के दूसरे दिन 100 व्यक्तियों द्वारा लर्निंग लाइसेंस हेतु पंजीयन कराया गया, शिविर में आमनागरिकों को यातायात के नियमो एवं उनका पालन करने की समझाईस भी दी गई।

लर्निंग लाइसेंस शिविर का कुल 130 व्यक्तियों ने लाभ उठाया, एवं यातायात के नियमो के पालन हेतु लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने अपना पंजीयन दर्ज कराया, सरगुजा पुलिस द्वारा जनसुविधा हेतु उक्त शिविर आयोजित किया गया था, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों के सेवा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related posts