जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम दुर्गापारा निवासी हीरा साय का नदी के पानी में डूबने से 21 अगस्त 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी नोहरी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम गुरगुरी निवासी सावित्री बाई को आकाशीय बिजली गाज गिरने से 29 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति तिलक राम एवं ग्राम चम्पा निवास मनप्यारी का सर्पदंश से 13 सितंबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस पति रमल राम हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!